Hindi News 18 :- आज महंगाई के दौर में पारंपरिक खेती घाटे का सौदा होती जा रही हैं, जिसमें मुनाफे के बराबर या ज्यादा फसल की लागत आ जाती हैं | दूसरी तरफ आम नौकरी में भी सिर्फ गुजर बसर ही होता हैं |
इसीलिए Hindi News 18 आज आपके लिए 3 एेसे agri business लेकर आया हैं जो आपकी आमदनी के साथ साथ क्षेत्र में आपका नाम भी बनाएंगे | आइए विस्तार से जानते हैं
1. Mirch ki kheti : मिर्च की खेती
हमारे देश के कई राज्यों में किसान मिर्च की खेती करते हैं और अच्छे उत्पादन करके मोटी कमाई कर रहे हैं। मिर्च का उपयोग सब्जियों का तीखापन बढ़ाने के लिए किया जाता है। अगर आप भी अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो मिर्च की खेती कर सकते हैं।
हमारे देश में मिर्च का उत्पादन अन्य देशों की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक है। हमारे देश में मिर्च की मांग अन्य देशों की तुलना में अधिक है, इसलिए तैयार मिर्च की कीमत भी हमारे देश में अधिक है।
गर्मी के मौसम में मिर्च की खेती करने से किसान को बाजार मूल्य अधिक मिलता है क्योंकि गर्मी के मौसम में बाजार में मिर्च की मात्रा बहुत कम होती है इसलिए बाजार मूल्य अधिक होता है। और किसान को कम उत्पादन में भी अच्छी कमाई और मुनाफा मिलता है|
गर्मी के दौरान मिर्च की फसल की देखभाल कैसे करें
1| अगर कोई गर्मी के मौसम में मिर्च की खेती करना चाहता है तो किसान को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि वह मिर्च की खेती से अधिक उत्पादन प्राप्त कर सके|
2| गर्मियों में किसान मिर्च की खेती कतारों में करते हैं और कतार से कतार की दूरी 60 सेमी रखी जाती है| और पौधे से पौधे की दूरी 45 सेमी रखनी चाहिए|
3| जब आप नर्सरी से पौधे खरीदें तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि पौधा किसी भी बीमारी से ग्रस्त नहीं होना चाहिए। और पौधे को सुबह या शाम के समय मुख्य खेत में रोपित करें|
तापमान
मिर्च की खेती के लिए 15°C से 35°C तक का तापमान उपयुक्त माना जाता है। लेकिन मिर्च के पौधे अधिकतम तापमान 40°C तक सहन कर सकते हैं|
इससे अधिक तापमान होने पर पौधे पर लगे फूल झड़ने लगते हैं और उत्पादन में भारी गिरावट आती है| मिर्च के पौधे को आप किसी भी प्रकार की मिट्टी में लगा सकते हैं, लेकिन मिर्च के पौधे की अच्छी वृद्धि और पौधे से अधिक उत्पादन पाने के लिए आप इसे बलुई दोमट मिट्टी में लगाएं तो सबसे अच्छा रहेगा।
2. Chandan ki kheti : चंदन की खेती
अगर आपके पास जमीन है तो आप इस पेड़ की खेती कर अपना बिजनेस कर मोटी कमाई कर सकते हैं| अगर आप भी अपना बिजनेस कर मोटी कमाई करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप लाखों नहीं बल्कि करोड़ों की कमाई कर सकते हैं। रुपये कमा सकते हैं|
महंगाई के दौर में हर कोई नौकरी के साथ-साथ साइड बिजनेस भी करना चाहता है। ज्यादातर लोग जमीन या कोई संपत्ति खरीदते हैं और कई लोग अपना खुद का व्यवसाय शुरू करते हैं।
कैसे करें चंदन की खेती
चंदन के पेड़ दो तरह से तैयार किये जा सकते हैं| पहला जैविक और दूसरा पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है, चंदन के पेड़ को जैविक तरीके से तैयार करने में लगभग 10 से 15 साल लगते हैं और पारंपरिक तरीके से पेड़ तैयार करने में लगभग 20 से 25 साल लगते हैं। इसे पहले 8 वर्षों तक किसी बाहरी सुरक्षा की आवश्यकता नहीं होती है। इसके बाद इसमें से बदबू आने लगती है| ऐसे में इसके चोरी-छिपे काटे जाने का डर रहता है| इसलिए, आपको पेड़ को जानवरों और अन्य लोगों से तब तक बचाना होगा जब तक वह पूरी तरह से तैयार न हो जाए।
दीर्घकालिक लाभ
चंदन के पेड़ों का बगीचा लगाने से कुछ ही सालों में लखपति नहीं बल्कि करोड़पति बन सकते हैं। हालाँकि, इसके लिए थोड़े धैर्य की आवश्यकता है। इसे दीर्घकालिक निवेश के रूप में देखा जा सकता है। चंदन के पेड़ों से मिलने वाले रिटर्न की तुलना में ये सभी फीके हैं। अगर आप 10-15 पेड़ भी लगाएंगे तो आपको साल भर में मोटी कमाई होगी, उसी तरह अगर आप 100 पेड़ लगाने में सफल हो जाते हैं और उनके बड़े होने पर उनकी लकड़ी बेच देते हैं।
3. Mushroom Production : मशरूम की खेती
अगर आप खेती कर अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो आपके लिए जरुरी खबर है। आज हम आपको ऐसी चीज की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे मोटी कमाई होगी। मशरूम की खेती करके आप कम समय में तगड़ी कमाई कर सकते हैं।
मौजूदा समय में काफी मात्रा में मशरूम की खेती हो रही है। किसानों का भी रुझान काफी बढ़ रहा है। इस समय काफी सारी वैराइटी में मशरूम पेश हो रहे हैं। अगर लगन से खेती करते हैं तो 3 हजार पॉलीबैंग मशरूम का उत्पादन कर सकते हैं।
किसान शशि कुमार मीडिया से बात करते हुए कहते हैं कि अब तक उन्हें मशरूम उत्पादन से कम लागत में ज्यादा लाभ हो रहा है। ये कम लागत में ज्यादा लाभ देने वाली फसल है। 3 हजार पॉलीबैग में करीब 300 किलो से ज्यादा मशरूम का उत्पादन हो सकता है।
मशरूम का भाव
मशरूम को होलसेल में 200 रुपये प्रति किलो बेचते हैं। नए किसानों को 150 रुपये प्रति किलो देते हैं। किसानों को जागरूक करने के लिए वह 50 रुपये सस्ता मशरूम देते हैं। जिससे कि किसान इससे अच्छा लाभ प्राप्त कर सकें।
जानें कैसे करें मशरूम का उत्पादन
1. किसान शशि ने कहा कि मशरूम का उत्पादन कहना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले धान और गेंहू का भूसा मिक्स करके 24 घंटे पानी में भिगोकर रखते हैं फिर कुछ दवाई को मिलाकर सुखाते हैं।
2. अब प्लास्टिक में पैक कर देते हैं। फिर उसमें बीच डालकर उसे पैक करके बंद करके में लटका देते हैं। इसके उत्पादन के लिए अंधेरा और ठंडा घर का होना जरुरी है। जिससे कि टैंप्रेटर समान रहे।
3. बिहार में तीन प्रकार के मशरूम की खेती होती है। इसमें ऑयस्टर मशरूम, बटन मशरूम औ मिल्की यानि कि दूधिया मशरूम होता है। ठंड के मौसम में ऑयस्टर और बटन मशरूम तैयार होता है।
4. मार्च महीने के बाद मिल्की यानि कि दूधिया मशरूम तैयार होता है। ये मशरूम साल में तीन बार निकलता है। बटन मशरूम चार राउंड में आता है। मिल्की मशरूम का उत्पादन दो राउंड होता है।
जानें कितना होगा लाभ
मशरूम के उत्पादन से लाभ की बात की जाए तो 3 हजार बैग से अभी करीब 2 लाख तक लाभ मिलेगा। लेकिन यदि किसान 5 हजार पॉलिबैग मशरूम लगाते हैं तो उसका लाभ ज्यादा होगा। ये सालाना 5 लाख तक का हो सकता है। आप जितना ज्यादा उत्पादन करेंगे। उतना ज्यादा लाभ भी होगा।
एक बैग को तैयार करने में करीब 60 रुपये की लागत आती है। वहीं एक बैग से करीब 5 से 7 किलो मशरूम का उत्पादन हो जाता है। जिसे कोई भी किसान 800 रुपये से 1 हजार रुपये तक के रेट में सेल कर सकते हैं।