Hindi News 18 :- दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पारा सामान्य से सामान्य से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया। नौ साल बाद 14 अप्रैल सबसे ठंडा रहा। इससे पहले 14 अप्रैल, 2015 में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। कई इलाकों में तेज बारिश भी दर्ज की गई। दोपहर के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। शाम के समय कई जगहों पर धूल भरी आंधी चलीं। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हवा 30 से 40 किलो मीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती हैं। ऐसे में अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान के दक्षिणी हिस्से और उत्तरी गुजरात में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। जिससे तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है।
येलो अलर्ट क्या हैं
मौसम विभाग येलो अलर्ट चेतावनी के रूप में जारी करता है। इसका मकसद लोगों को सतर्क करना होता है। ऐसे में अगर मौसम अधिक खराब होता है, तो लोगों को उसके लिए तैयार रहना चाहिए।
प्रदूषण स्तर में भी सुधार
मौसम में हुए इस बदलाव का असर प्रदूषण स्तर पर भी देखने को मिल रहा है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, तेज हवा और हल्की बारिश के कारण प्रदूषक कण काफी हद तक विसर्जित हो गए हैं। रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 140 अंकों पर रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। शनिवार को यह सूचकांक 196 के अंक पर रहा था, जो कि खराब श्रेणी से सिर्फ पांच अंक नीचे था। अगले दो दिनों की बीच भी वायु गुणवत्ता का यह साफ-सुथरा स्तर बना रहेगा।
अभी नहीं सताएगी चिलचिलाती गर्मी
दिल्ली के लोगों के लिए राहत की बात यह है कि अभी उन्हें चिलचिलाती गर्मियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस पूरे सप्ताह बीच-बीच में बादलों की आवाजाही, तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी का क्रम बना रहेगा। खासतौर पर शुक्रवार और शनिवार को इक्का-दुक्का इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इसके चलते दिल्ली का अधिकतम तापमान अभी 40 डिग्री से नीचे ही रहने की संभावना है।
न्यूनतम तापमान
वहीं, न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान है। आर्द्रता का स्तर 77 से 50 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है। इसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी दिल्ली में रविवार को बादल और बारिश के चलते पारा सात डिग्री तक नीचे आ गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को भी तेज हवा के साध हल्की बारिश हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों से तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा था। दिनभर तेज धूप होने के चलते अधिकतम तापमान कुछ इलाकों में तो 40 डिग्री के पार भी पहुंच गया था, लेकिन शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली और आसपास के इलाके में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। वहीं, रविवार को भी सुबह से ही बादल छाए रहे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिल गई।