Hindi News 18 :- मार्च 2024 में TATA PUNCH की ऐसी आंधी चली कि सारी कंपनियों की कारें इसके सामने टिक नहीं पाए और यह सभी को पछाड़ते हुए भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। महज 6 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत वाली इस माइक्रो SUV को साढ़े 17 हजार से ज्यादा लोगों ने खरीदा। PUNCH ने पिछले महीने हुंडई क्रेटा और मारुति सुजुकी वैगनआर के साथ ही डिजायर, स्विफ्ट, बलेनो, अर्टिगा महिंद्रा और TATA नेक्सॉन जैसी सेगमेंट बेस्ट कारों को पीछे छोड़ दिया।
बीते महीने TATA PUNCH नई कार खरीदने वालों को सबसे ज्यादा पसंद आई और इसने बीते मार्च 2024 में टॉप पोजिशन पर रही मारुति सुजुकी की वैगनआर (Maruti Wagon R), डिजायर, स्विफ्ट, ब्रेजा और अर्टिगा के साथ ही हुंडई क्रेटा, महिंद्रा स्कॉर्पियो और TATA नेक्सॉन जैसी अलग-अलग सेगमेंट की टॉप सेलिंग पैसेंजर कारों को बुरी तरह पछाड़ दिया। आइए, आज हम आपको बीते मार्च 2024 की टॉप 10 कारों की बिक्री के आंकड़े बताते हैं।
1. Tata Punch को मार्च 2024 में बनी लोगों के सिर का ताज
मार्च 2024 में TATA PUNCH को 17,547 लोगों ने खरीदा। पिछले साल मार्च में PUNCH की 10,894 यूनिट बिकी थी, ऐसे में इस माइक्रो एसयूवी की बिक्री में सालाना रूप से 61 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि, PUNCH की मंथली सेल कम हुई है। फरवरी 2024 में इसे महज 18,438 लोगों ने खरीदा था।
Tata Punch: प्राइस और माइलेज
देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार TATA PUNCH की मौजूदा एक्स-शोरूम प्राइस 6 लाख रुपये से शुरू होकर 10.10 लाख रुपये तक जाती है। PUNCH को पेट्रोल और सीएनजी के साथ ही इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स में भी पेश किया गया है। लुक-फीचर्स के साथ ही माइलेज और रेंज के मामले में TATA PUNCH काफी अच्छी है और लोगों को खूब पसंद आती है।
2. Hyundai Creta
हुंडई मोटर इंडिया की नई क्रेटा फेसलिफ्ट ने मार्केट में धमाल मचा दिया है। जी हां, नई क्रेटा बीते मार्च में देश की दूसरी बेस्ट सेलिंग कार रही और इसे 16,498 ग्राहकों ने खरीदा। पिछले साल मार्च के मुकाबले इस साल मार्च में हुंडई क्रेटा की बिक्री में 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मार्च 2023 में 14,026 ग्राहकों ने क्रेटा खरीदी थी। फरवरी 2024 में 15,276 लोगों ने क्रेटा खरीदी थी, यानी इस मिडसाइज एसयूवी की मंथली सेल भी बढ़ी है।
3. Maruti Suzuki WagonR
मारुति सुजुकी वैगनआर बीते मार्च में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही और इसे 16,368 ग्राहकों ने खरीदा। आपको जानकर हैरानी होगी कि वैगनआर बीते फरवरी में टॉप सेलिंग कार थी, लेकिन मार्च में यह तीसरे नंबर पर पहुंच गई। मारुति वैगनआर की बिक्री में पिछले साल मार्च के मुकाबले 5 फीसदी की कमी आई है। वैगनआर की मंथली सेल भी अच्छी-खासी घटी है।
4. Maruti Suzuki Dzire
मार्च 2024 की टॉप 10 कारों में चौथे नंबर पर Maruti Suzuki की पॉपुलर कॉम्पैक्ट सेडान Dzire रही। पिछले महीने 15,894 लोगों ने मारुति Dzire खरीदी और यह 19 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ है। मार्च 2023 में 13,394 ग्राहकों ने Dzire खरीदी थी। डिजायर की बिक्री में मंथली रूप से भी बढ़ोतरी हुई है।
5. Maruti Suzuki Swift
Maruti Suzuki Swift पिछले महीने 5वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही और इसे 15,728 ग्राहकों ने खरीदा। स्विफ्ट की बिक्री में 10 पर्सेंट की सालाना कमी आई है। इस हैचबैक को मार्च 2023 में 17,559 ग्राहकों ने खरीदा था। Maruti Suzuki Swift की मंथली सेल भी घटी है।
6. Maruti Baleno सूची में 6वें नंबर पर रही, जिसे 15,588 लोगों ने खरीदा |
7. Mahindra Scorpio सूची में 7वें नंबर पर SUV रही, जिसे 15,151 ग्राहकों ने खरीदा। Scorpio की बिक्री में सालाना रूप से 72 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
8. Maruti Ertiga लिस्ट में 8वें स्थान पर रही और इसे 14,888 लोगों ने खरीदा।
9. Maruti Brezza SUV 9वें नंबर पर रही, जिसे 14,614 ग्राहकों ने खरीदा।
10. Tata Nexon SUV 10वें नंबर पर रही, जिसे 14,058 ग्राहकों ने खरीदा।