Hindi News 18 :- Indian Navy को नया चीफ मिलने वाला है। सरकार की तरफ से अगले Navy Chief के नाम का ऐलान कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी अगले Navy Chief होंगे। वाइस एडमिरल मौजूदा Navy Chief आर हरिकुमार की जगह पद संभालेंगे।
वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी इस महीने के अंत तक नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। वह निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लेंगे। एडमिरल कुमार 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे। वाइस एडमिरल त्रिपाठी अभी Navy के उप प्रमुख हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने अभी Navy के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को 30 अप्रैल की दोपहर से Navy का अगला प्रमुख नियुक्त किया है।
30 साल लंबा करियर
वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। Navy के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। उन्होंने INS विनाश की भी कमान संभाली थी।
ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट कमांडिंग ऑफिसर
रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय Navy अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) और Navy मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।