Hindi News 18 :- Chaitra Navratri 2024 Ke Upay: मां दुर्गा की उपासना का त्योहार चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल, मंगलवार से शुरू हो रहा है। नौ दिन घर और मंदिर में सुबह और शाम देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। देशभर में इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। माना जाता है कि नवरात्रि के नौ दिनों तक माता रानी की सच्चे मन से आराधना करने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिषों के अनुसार, इस बार पड़ने वाली चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। ऐसा इसलिए क्योंकि चैत्र नवरात्रि की शुरुआत खरमास में हो रही है। नवरात्रि में कुछ खास उपाय भी किए जाते हैं, जिसे करने से माता रानी की विशेष कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं नवरात्रि पर मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कौन-कौन से उपाय करने चाहिए-
Remedies for Chaitra Navratri 2024 चैत्र नवरात्रि 2024 के उपाय
Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों तक करें यह उपाय, सभी परेशानियां होंगी दूर, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा, करें ये उपाय,
* चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा करते समय उनका मनपसंद मोगरा फूल अर्पित करें। मां दुर्गा को मोगरा अर्पित करने से वह प्रसन्न होती हैं साथ ही अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं।
* चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के समक्ष सरसों के तेल से चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। इससे मन की हर मनोकामना पूरी होती है और रुके हुए सभी काम भी पूरे हो जाते हैं।
* नवरात्रि के दौरान पान के पत्ते में गुलाब की कुछ पंखुड़ियां रखकर मां दुर्गा को अर्पित कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से धन संबंधित परेशानी दूर हो जाती है और धन आगमन के रास्ते खुलने लग जाते हैं।
* नवरात्रि में नौ दिनों तक लगातार पान के पत्ते पर केसर रखकर दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें। इस उपाय को करने से घर में या परिवार में चल रही परेशानी से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
* चैत्र नवरात्रि के दौरान माता रानी को लाल रंग के फूल लेकर घर के पूर्व दिशा में गाढ़ दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर और जीवन में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
* नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने का सबसे सरल तरीका है कि नवरात्रि के पहले दिन पूजा स्थान पर मां दुर्गा, लक्ष्मी और मां सरस्वती की तस्वीरों की स्थापना करें| अब इन्हें फूलों से सजाकर विधिपूर्वक इनका पूजन करें|
* नवरात्रि के इन नौ दिनों तक माता का व्रत रखने से माता रानी की कृपा जल्द मिलती है| यदि यह संभव न हो तो पहले, चौथे और आठवें दिन का उपवास जरूर करें| ऐसा करने से माता रानी प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं|
* इन नौ दिनों तक घर में मां दुर्गा के नाम की ज्योति जरूर जलानी चाहिए| नवरात्रि में अधिक से अधिक मां के नवार्ण मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै’ का जाप करना उत्तम रहता है| इसके अतिरिक्त इन 9 दिनों में दुर्गा सप्तशती के पाठ जरूर करना चाहिए| इससे उत्तम परिणाम की प्राप्ति होती है|
* मां दुर्गा की पूजा में हमेशा लाल रंग के आसन का उपयोग करना चाहिए| दुर्गा मां की पूजा खत्म होने के बाद इस आसन को प्रणाम करें और इसे लपेटकर सुरक्षित जगह पर रख दें|
* मां दुर्गा की पूजा में लाल वस्त्र पहनने के साथ माथे पर लाल रंग का तिलक भी लगाना चाहिए| नवरात्रि में लाल रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने से माता रानी की शीघ्र कृपा होती है|
* मां दुर्गा को नवरात्रि में सुबह के वक्त शहद मिला दूध अर्पित करें| पूजन के बाद इसे ग्रहण करने से आत्मा और शरीर को बल की प्राप्ति होती है| माता रानी को प्रसन्न करने का यह एक उत्तम उपाय है|